Tuesday, June 30, 2026
HomeखेलKanpur : रफ्तार का रण कल से, कौन बनेगा यूपी का सबसे...

Kanpur : रफ्तार का रण कल से, कौन बनेगा यूपी का सबसे तेज गेंदबाज?

दो दिवसीय ट्रायल में 12 जिलों के 1695 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाज की होगी तलाश।

 

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित स्पीड हंट का आयोजन कमला क्लब में एक और दो जुलाई को होगा। दो दिवसीय स्पीड हंट ट्रायल में 12 जिलों के कुल 1695 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
16 जून से छह जुलाई तक प्रदेश के सात मंडलों के 75 जिलों से तेज गेंदबाज रफ्तार का प्रदर्शन कर खुद को साबित करेंगे। स्पीड हंट में गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ मंडल के ट्रायल संपन्न हो चुके हैं।

अब 28 से 30 जून तक कानपुर मंडल के ट्रायल में हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कानपुर के बाद आगरा और मेरठ मंडल के ट्रायल के बाद प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाज की खोज का फाइनल चरण शुरू किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...