Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : दिव्यांग टी-20 लीग में आज से चौकों-छक्कों की जंग

Kanpur : दिव्यांग टी-20 लीग में आज से चौकों-छक्कों की जंग

Kanpur । फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 का आयोजन 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में होगा। लीग में नोएडा, लखनऊ, कानपुर और मेरठ की चार टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। रविवार को फजलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण और चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की गई।

उत्तर प्रदेश डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रहे आईएम रोहतगी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला 28 सितंबर को नोएडा दिव्यांग किंग्स और लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन शाम को कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स की भिड़ंत मेरठ दिव्यांग मावरिक्स से होगी। आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि लीग में देशभर से 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 44 और कानपुर के पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

फिजिकल डिसेबिलिटी इंडिया टीम के खिलाड़ी शिवा शंकरा, आकाश पाटिल, दीपेंद्र सिंह और राधिका प्रसाद भी लीग में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रॉफी का अनावरण किया और चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी, आनंद कुमार गुप्ता, निखिल, सुनील मंगल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...