Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : बैटरी स्मार्ट ने ई-रिक्शा चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और...

Kanpur : बैटरी स्मार्ट ने ई-रिक्शा चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया

Kanpur । देश में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए सबसे बड़े बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क बैटरी स्मार्ट ने आज कानपुर में 200 से ज़्यादा ई-रिक्शा चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम का मकसद चालकों को ट्रैफिक नियमों, बैटरी के सुरक्षित इस्तेमाल और बरसात के मौसम में सतर्कता के बारे में जानकारी देना था।

 

 

ताकि वे रोज़ाना सफर को और सुरक्षित बना सकें। बैटरी स्मार्ट सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ईवी उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती प्रमिला पांडेय, माननीय मेयर, कानपुर के साथ-साथ बैटरी स्मार्ट के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था।।

 

 

 

इसका उद्देश्य शहर के ई-रिक्शा चालकों को शिक्षित और सशक्त बनाना था।बैटरी स्मार्ट के वाइस प्रेसिडेंट, स्पेशल ऑपरेशंस, कैप्टन हमेन्द्र शर्मा ने कहा, “इस पहल के ज़रिए हमारा मकसद ई-रिक्शा चालकों को ऐसी ज़रूरी जानकारी देना है, जिससे वे गर्मी और बारिश जैसे मौसम में भी सुरक्षित तरीके से चल सकें।

 

 

बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ, हमारी ये भी कोशिश है कि सड़क सुरक्षा को लेकर एक मजबूत सोच बने — जिससे लोगों की रोज़ी-रोटी भी चले और सफर भी सुरक्षित हो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...