Saturday, April 4, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए ट्रायल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमाई धाक

Kanpur : केसीए ट्रायल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमाई धाक

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 (सत्र 2026-27) ट्रायल मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को सप्रू मैदान पर खिलाड़ियों ने बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

टीम ‘ए’ और टीम ‘सी’ के बीच खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की पूरी कोशिश की। बल्लेबाजी में पृथ्वीराज, राहुल सिंह, उत्कर्ष तिवारी, क्षितिज तिवारी, सम्राट सिंह, सागर सिंह, अभिषेक पाल, आदित्य और आदित्य दुबे ने शानदार पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में पियूष लोकायन, सौमिल वर्मा और सुधीर कुमार ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की। संघ के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया, जिससे आगामी सत्र के लिए प्रतिभाओं के चयन में मदद मिलेगी।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...