Saturday, August 29, 2026

Kanpur।  मेरठ के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित सीआईएससीई गेम्स एंड स्पोर्ट्स रीजनल वालीबाल टूर्नामेंट-2026 हुई। इसमें मेरी जीसस एजुकेशन सेंटर, बर्रा-8 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस शानदार जीत के साथ विद्यालय के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों शोभित कटियार, अंश पाल और प्रतीक पाल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
टीम की सफलता में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुगम यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से टीम ने क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ओल्गा प्रसाद ने विजेता टीम और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...