दौड़ व लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Kanpur। किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन दौड़ और लंबी कूद की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका 600 मीटर में बिल्हौर की बंदना, अंडर-17 800 मीटर में रजना और अंडर-19 में साक्षी ने स्वर्ण जीता। लंबी कूद में अंडर-14 की वैभवी अग्निहोत्री, अंडर-17 की अनुष्का यादव और अंडर-19 की अंशी मौर्या ने बाजी मारी।
बालक वर्ग की 200 मीटर अंडर-14 दौड़ में नर्वल के उत्कर्ष राय, अंडर-17 में चुन्नीगंज के सार्थक शुक्ला और अंडर-19 में बिल्हौर के मानस तिवारी विजेता रहे। 800 मीटर में अंडर-17 के ऋषिराज और अंडर-19 के आयुष सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अंडर-14 के अरुण, अंडर-17 के शिवानंद यादव और अंडर-19 के हर्ष यादव अव्वल रहे। उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।


