Monday, September 7, 2026
HomeकानपुरKanpur :  नोएडा से दबोचा गया 25 हजार का इनामी 'बग्गड़'

Kanpur :  नोएडा से दबोचा गया 25 हजार का इनामी ‘बग्गड़’

स्पेशल क्राइम ब्रांच और बिधनू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद

Kanpur।  कमिश्नरेट पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमर सिंह यादव उर्फ ‘बग्गड़’ को नोएडा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल क्राइम ब्रांच और बिधनू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम पिछले काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसकी संभावित लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नोएडा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार अमर सिंह यादव उर्फ ‘बग्गड़’ बिधनू थाना क्षेत्र का निवासी है और कई वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरारी के चलते उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अधिकारियों का कहना है कि शातिर अपराधी की गिरफ्तारी कमिश्नरेट पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य फरार साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी वांछित अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...