Thursday, May 21, 2026
HomeखेलKanpur : नेट क्रशर अकादमी में 23-24 मई को बैडमिंटन ट्रायल

Kanpur : नेट क्रशर अकादमी में 23-24 मई को बैडमिंटन ट्रायल

Kanpur । शहर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए नेट क्रशर बैडमिंटन अकादमी की ओर से 23 और 24 मई 2026 को सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में अंडर-13 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यह चयन प्रक्रिया अकादमी के इंटरमीडिएट और प्रोफेशनल बैच के लिए होगी। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आयोजन डेकाथलॉन और नेट क्रशर बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डेकाथलॉन की ओर से बैडमिंटन किट, रैकेट, टी-शर्ट और बैग जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे आयोजकों के अनुसार सीमित खिलाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा, इसलिए इच्छुक खिलाड़ी जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के लिए हेड कोच राहुल शुक्ला (9721874756) और अकादमी की फाउंडर पूजा खत्री (9919934111) से संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...