Monday, July 6, 2026
HomeखेलKanpur : बबीता-नेहा की जोड़ी ने दिलाई पिंक टीम को जीत

Kanpur : बबीता-नेहा की जोड़ी ने दिलाई पिंक टीम को जीत

Kanpur। केसीए की वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को केसीए पिंक एकादश ने केसीए ग्रीन एकादश को 47 रनों से मात दी। जीत में बबीता यादव ने 99 और नेहा वर्मा ने 50 रन की पारी खेली।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए पिंक एकादश ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाए।
टीम से बबीता यादव ने 99, नेहा वर्मा ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अं​शिका तिवारी व नंदनी सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में केसीए ग्रीन एकादश की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 140 रन ही बना सकी। टीम से भावी सिंह पटेल ने 30, ​शिवानी सिंह ने 23 व नंदनी सिंह ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुपम राजपूत ने तीन और दिव्यांशी आर्या ने एक को आउट किया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...