Sunday, February 22, 2026
HomeखेलKanpur : आजाद हाउस ने जीती थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता

Kanpur : आजाद हाउस ने जीती थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा व विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर पांडे, अभिषेक मिश्रा (इंट्राम्यूरल इंचार्ज), डॉ. राघवेन्द्र, शुभम हजारिया, राहुल दीक्षित, धर्मेंद्र चौहान, शोभित दीक्षित समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:::
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: सुजीत (आजाद हॉउस) व प्रत्यूष (शिवाजी हॉाउस)

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: अनन्या (आजाद हॉउस) व चार्वी (शिवाजी हॉाउस)
सेमीफाइनल-1 में आजाद हॉउस बनाम भगत सिंह हाउस ने आजाद हॉाउस 2-1 सेट से विजयी

सेमीफाइनल-2 में शिवाजी हॉाउस बनाम महाराणा प्रताप हॉाउस में शिवाजी हॉाउस 2-1 सेट से विजयी
फाइनल में शिवाजी हॉाउस बनाम आजाद हॉउस ने आजाद हॉाउस 2-0 सेट से विजयी

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...