Friday, June 27, 2025
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय बधिर प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने कुश्ती में स्वर्ण...

Kanpur : राष्ट्रीय बधिर प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर  बढ़ाया यूपी का मान

Kanpur । गोंडा के आयुष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश द्वारा वीएसएसडी कालेज में 10वीं राष्ट्रीय बधिर जूनियर तथा सब जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप तथा 27 वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती व ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

जिसमें शनिवार को हुई कराटे प्रतियोगिता में उड़ीसा के लामा ने 50 किग्रा. भार वर्ग में पहला, पंजाब के वी कटनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 61 किलो में मनु केरल ने पहला, दीपक आंध्र प्रदेश ने दूसरा,  67 किलो में विकास मध्य प्रदेश ने पहला, आहान जम्मू कश्मीर ने दूसरा, 60 किलो में प्रयोग नाथ तमिलनाडु ने पहला, गौरव मध्य प्रदेश ने दूसरा, 68 किलो में गुजरात के केविन ने पहला स्थान हासिल किया।

 

 

 

वहीं कुश्ती में  57 किलो में प्रदीप हरियाणा ने पहला, कमलनाथ यूपी ने दूसरा, सुमित हिमाचल प्रदेश ने तीसरा,  61 किलो में तनुज आंध्र प्रदेश ने पहला, अजनी हरियाणा ने दूसरा, भवानी राजस्थान ने तीसरा,65 किलो में विजय आंध्र प्रदेश ने पहला, सक्षम महाराष्ट्र ने दूसरा, ऋतिक हरियाणा ने तीसरा, 70 किलो में कृष्ण राजस्थान  ने पहला, आशीष मध्य प्रदेश ने दूसरा, अजीत हरियाणा ने तीसरा, 74 किलो में आजम हरियाणा ने पहला, इज्जत दिल्ली ने दूसरा, संजय महाराष्ट्र ने तीसरा, 79 किलो में आयुष आंध्र प्रदेश ने पहला, महेश केरल ने दूसरा, ओमकार महाराष्ट्र ने तीसरा, 68 किलो में अमित हरियाणा ने पहला, शंकर केरल ने दूसरा, गणेश मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

 

पदक विजेताओं को मेडल शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख विपेन्द्र परमार, डायरेक्टर अंशु ठाकुर जी ने प्रदान किया । मंच का संचालन डॉक्टर अभिषेक बाजपेई ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...