Kanpur । कैंट स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप में सीआईएससीई रीजनल कराटे चैंपियनशिप 8 से 10 अगस्त तक हुई। इसमें यशोदानगर स्थित सुनील मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी आयुष और गौरी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
कोच सिद्धांत श्रीवास्तव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 अक्टूबर को तमिलनाडु में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर सुनील श्रीवास्तव, कोच सिद्धांत श्रीवास्तव, शोभित पांडेय, ज्योति, राहुल कटियार, टीसा श्रीवास्तव और सुमित कश्यप ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


