Monday, August 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : औरामिन डाई ने बिगाड़ा चने का खेल, 36 टन भुना...

Kanpur : औरामिन डाई ने बिगाड़ा चने का खेल, 36 टन भुना चना हुआ नष्ट,देखे विडीयो

 

 

 

33.48 लाख के चने पर चली जेसीबी, कोर्ट के आदेश पर भौंती डंपिंग यार्ड में कराया विनष्टीकरण

Kanpur । कभी बाजार में बिकने के लिए तैयार 36,580 किलो भुना चना रविवार को भौंती डंपिंग यार्ड में पहुंचकर कचरे में तब्दील हो गया। जांच में औरामिन डाई की मौजूदगी मिलने के बाद असुरक्षित घोषित किए गए इस चने को न्यायालय के आदेश पर पर्यावरण अनुकूल तरीके से नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 33.48 लाख रुपये बताई गई है।

#kanpur

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 17 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए भुने चने को सीज किया था। नमूने की जांच में औरामिन डाई की पुष्टि हुई। रेफरल प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने भी इसे सही ठहराया। इसके बाद खाद्य सामग्री को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
सरकार बनाम महेश कुमार गुप्ता से जुड़े दो मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 ने 14 जुलाई 2026 को सीज सामग्री नष्ट करने का आदेश दिया था।

आदेश के अनुपालन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई।विनष्टीकरण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिशा-निर्देश मांगे गए। बोर्ड ने दो एजेंसियों की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने 40 रुपये प्रति किलो शुल्क बताया। शुल्क अधिक होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी। नगर निगम से समन्वय के बाद भौंती डंपिंग यार्ड में विनष्टीकरण तय हुआ।

रविवार को समिति ने पहले सील की जांच की। सील सही मिलने के बाद चने को नष्ट करने के लिए अवमुक्त किया गया। जांच के दौरान कुछ चना चूहों से क्षतिग्रस्त भी मिला। इसके बाद नगर निगम की अनुबंधित फर्म मेसर्स एनवायरमेंटल टेक्नो, आगरा ने 36,580 किलो चने का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...