Monday, August 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : कलेक्ट्रेट परिसर की कैंटीन-चाट दुकान की नीलामी 17 को

Kanpur : कलेक्ट्रेट परिसर की कैंटीन-चाट दुकान की नीलामी 17 को

Kanpur।  कलेक्ट्रेट परिसर में दुकान लेने के इच्छुक लोगों के लिए मौका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के बगल स्थित सुप्रीम कैंटीन/चाय एवं चाट की दुकान की नीलामी 17 अगस्त को होगी। नीलामी दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कराई जाएगी।

नीलाम अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने बताया कि नीलामी में शामिल होने के इच्छुक बोलीदाता निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की नियम एवं शर्तों की जानकारी नाजिर सदर के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है।

नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को प्रक्रिया शुरू होने से पहले जमानत धनराशि के रूप में 10 हजार रुपये अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता के पक्ष में दुकान की नीलामी पूरी की जाएगी। प्रशासन ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए नीलामी में शामिल होने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...