Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur : प्रयागराज में एथलेटिक्स का महाकुंभ, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

Kanpur : प्रयागराज में एथलेटिक्स का महाकुंभ, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

Kanpur । 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप 2026
उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव श्री नरेंद्र कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में प्रारंभ हुआ।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 65 जिलों के 656 बालक बालिका खिलाड़ी 40 स्पर्धा में प्रतिभाग कर रहे हैं
इस प्रतियोगिता की परफॉर्मेंस के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगे।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 25 अप्रैल 2026 को तुमकोर कर्नाटक में आयोजित की जा रही है।

सचिव श्री नरेंद्र नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आशुतोष भल्ला जी ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शानदार प्रतिभा देने के लिए आशीर्वाद दिया है प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल खेलकूद अधिकारी प्रयागराज श्री प्रेम कुमार द्वारा जी किया गया । उनके साथ उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री नीरज कुमार भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत शुक्ला जी, प्रयागराज जिले के सचिव श्री रुस्तम खान जी ,सदस्य सिलेक्शन कमिटी श्री डोरी लाल शर्मा जी, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष श्री अनु कुमार, सदस्य श्री सिद्धार्थ कृष्णा, ज़फर उल्लाह, जिला खेलकूद अधिकारी देवी सिंह जी व कोच सत्येंद्र जी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं : पुरुषों की 100 मीटर दौड़:
1. अंशू रजक, वाराणसी 10.46; 2. जमील अली, वाराणसी 10.67; 3. आर्यन राणा, मेरठ 10.79;
पुरुषों की 400 मीटर दौड़:
1.अंशुल कुमार,बिजनौर 48.71; 2. आदित्य कुमार तोमर, गाजियाबाद 48.87; 3. प्रशांत चौधरी, अलीगढ़ 49.27;
पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़:
1. अमित कुमार., मथुरा 53.31; 2.शुभम यादव.,इलाहाबाद 55.58; 3. कपिल सिंह, बुलन्दशहर 55.74;
पुरुषों की ट्रिपल जंप:
1. आकाश .., मेरठ 14.39 मी; 2. अनीश कुमार यादव, सीतापुर 14.20 मी; 3. अभिनव नगर, मेरठ 14.13 मी;
पुरुषों की डिस्कस थ्रो:
1. अमीर खान, मथुरा 48.87 मी; 2. अभय सिंह पटेल, शाहजहाँपुर 48.15 मी; 3. प्रदीप चौधरी, मथुरा 44.01 मी;

पुरुषों का शॉट पुट:
1. अखण्ड प्रताप सिंह, गोण्डा 18.01 मी; 2. देवांश, बागपत 16.83 मी; 3. सुजल कुमार, अमरोहा 16.07 मी;
पुरुषों की 5000 मीटर रेस वॉक:
1. विष्णु., बुलन्दशहर 22:31.26; 2. गौरव प्रजापति, ग़ाज़ीपुर 23:03.50; 3. उत्सव कुमार, मऊ 23:41.06;
महिला 100 मीटर दौड़:
1. सोनी कुमारी,रायबरेली 12.16; 2.सोनाक्षी कनौजिया,सुल्तानपुर 12.49; 3. रिया शर्मा, मुज़फ़्फ़रनगर 12.60;
महिला 400 मीटर दौड़:
1. वंशिका वंशिका, हापुड 56.39; 2. वंशिका राठी, मेरठ 56.69; 3. पलक तिवारी, अयोध्या 58.42;
महिला 800 मीटर दौड़:
1. वंशिका वंशिका, हापुड 2:11.69; 2. गुड़िया यादव, वाराणसी 2:12.00; 3. मनीषा राय, चंदौली 2:15.44;
महिला 100 मीटर बाधा दौड़:
1. ख़ुशी पटेल, वाराणसी 15.19; 2. गुंजन यादव राकेश यादव, वाराणसी 16.21; 3. कृति यादव, वाराणसी 16.40;
महिला 400 मीटर बाधा दौड़:
1. दीपू कश्यप, बरेली 1:06.21; 2. आर्य सिंह, वाराणसी 1:08.64; 3. वन्दना., वाराणसी 1:10.02;
महिला ऊंची कूद:
1. गुंजन यादव राकेश यादव, वाराणसी 1.52 मी; 2. शिवा, मैनपुरी 1.35 मी; 3. विशाखा, फिरोजाबाद 1.25 मी;
महिला शॉट पुट:
1. ख़ुशी.,अमरोहा 12.36 मी; 2. एमएस प्रिया, मेरठ 10.79 मी; 3. पल्लवी सिंह, इलाहाबाद 10.66 मी;
महिला 5000 मीटर रेस वॉक:
1. दिव्या चौधरी, मेरठ 24:41.10; 2. कोमल., इलाहाबाद 24:41.71; 3. बंदना यादव, वाराणसी 24:59.40;
पुरुषों की ऊंची कूद:
1. रामानंद सिंह, मेरठ 1.98 मी; 2. भविष्य., सहारनपुर 1.93 मी; 3. सत्यजीत सिंह, इटावा 1.85 मी;
पुरुषों की 800 मीटर दौड़:
1. वंश कुमार शारावत, मुजफ्फरनगर 1:50.81; 2. अरबाज खान, अलीगढ़ 1:53.53; 3. सुमित यादव, वाराणसी 1:54.37;
पुरुषों की 3000 मीटर दौड़:
1. आकाश., बुलन्दशहर 8:19.59; 2.इमरान .इमरान,लखीमपुर-खीरी 8:24.19; 3.बबलू कुमार,इलाहाबाद 8:24.59;
पुरुषों की पोल वॉल्ट:
1.सौरभ यादव, इलाहाबाद 4.50 मी; 2. आशीष शर्मा, प्रतापगढ़ 4.50 मी; 3. सत्यम यादव, इलाहाबाद 4.40 मी;
पुरुषों का हैमर थ्रो:
1. संदीप कुमार, हापुड 64.08 मी; 2. वंश यादव, मेरठ 63.93 मी; 3. मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रतापगढ़ 61.40 मीटर;
महिला पोल वॉल्ट:
1. ज्योति राजपूत, मेरठ 2.90 मी; 2. जगत नंदनी पटेल, वाराणसी 2.20 मी;
महिला 3000 मीटर दौड़:
1. श्रद्धा यादव, फर्रुखाबाद 9:43.84; 2. सोनिया उपाध्याय, मथुरा 9:45.58; 3. कोमल पटेल, वाराणसी 10:08.19;

पदक तालिका
स्वर्ण रजत कास्य
मेरठ 4 3 2
हापुड़ 4 0 0
वाराणसी 3 5 5

सचिव श्री नरेंद्र कुमार के अनुसार यह प्रतियोगिता कल दिनांक 9 अप्रैल 2026 को भी सुचारू रूप से आयोजित की जाएगी तथा शेष स्पर्धा आयोजित की जाएगी|

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!