Saturday, June 27, 2026
HomeखेलKanpur :शतरंज की बिसात पर अथर्व-जैदान का डबल अटैक

Kanpur :शतरंज की बिसात पर अथर्व-जैदान का डबल अटैक

Kanpur। कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से गोंविदनगर​स्थित वैदिक धर्म सभा में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के 42 खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया

#kanpur
Oplus_0

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के संचालक आलोक गुप्ता ने किया। छह राउंड की प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले संपन्न हुए। इसमें तीन राउंड के बाद अथर्व सोनवानी और मोहम्मद जैदान तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। ढाई-ढाई अंक के साथ वत्सल दीक्षित, शाश्वत सिंह, अभिजीत गुरुहा, विनायक त्रिपाठी (प्रथम) और श्रेष्ठ श्रीवास्तव खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

वहीं दो-दो अंक लेकर शिखर कश्यप, विनायक त्रिपाठी (द्वितीय), कृष्णा ठाकुर, त्रयंबक बनर्जी, आकृति गुप्ता, सजल चतुर्वेदी, अर्ष कुशवाहा, वेदांत शुक्ला, उत्कर्ष सिंह, समृद्धि वर्मा और स्वस्तिका कुमारी भी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम तीन राउंड रविवार को खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं का फैसला होगा। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) की जिम्मेदारी प्रशंसा वर्मा निभा रही हैं, जबकि अजीत कुमार विश्वकर्मा और गौरव अरोड़ा सहायक निर्णायक के रूप में प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...