Sunday, July 12, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में आशुतोष का दबदबा, कवि और मुस्कान भी बनीं...

Kanpur : ग्रीनपार्क में आशुतोष का दबदबा, कवि और मुस्कान भी बनीं चैंपियन

Kanpur। ग्रीन्रपार्क स्टेडियम में आयोजित तृतीय कानपुर जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन पर विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों हुए, इसमें अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने डबल ​खिताब अपने नाम किया। जबकि, जबकि बालिका वर्ग में कवि शाह और मुस्कान सोनकर ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

अंतिम दिन के परिणाम::अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आशुतोष गुप्ता ने अधिराज मजूमदार को 11-8, 11-8, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दक्ष खंडेलवाल ने सृजन महाजन को 12-10, 13-11, 11-8 से मात दी। फाइनल में आशुतोष ने दक्ष को 11-4, 11-5, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने आदित्री बनर्जी को 11-9, 11-3, 11-4 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कवि शाह ने साक्षी सोनकर को 11-4, 11-8, 11-6 से पराजित किया। फाइनल में कवि शाह ने प्रेक्षा तिवारी को 12-10, 12-10, 13-11 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने सेमीफाइनल में अधिराज मजूमदार को 11-7, 14-12, 7-11, 11-5 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में सृजन महाजन ने दक्ष खंडेलवाल को 11-6, 12-10, 2-11, 14-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में आशुतोष ने सृजन को 11-9, 11-2, 11-8 से हराकर दूसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया।

अंडर-19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान सोनकर ने अमीषा गुप्ता को 11-3, 11-6, 11-8 से हराया, जबकि कवि शाह ने अबाना लायल को 11-9, 12-10, 11-6 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मुस्कान ने शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए कवि शाह को 8-11, 7-11, 11-9, 11-7, 11-9 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

विजेताओं को उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक, अनिल दीक्षित, संजय टंडन और सुनील सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...