Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से स्पार्क सीपीएल सीजन-3 के मुकाबले में बुधवार को आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन ने के न्यूज इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। जीत में आशीष गौतम ने बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।
मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में के न्यूज इलेवन की टीम ने 29 ओवर में 135 रन बनाए। टीम से सुफियान अंसारी ने 28 रन, शिवांश सिंह ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. जैद ने तीन, शिवम शर्मा, मो. सिराज, आशीष गौतम, सुयश सिंह व आयुष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन की टीम ने 21.4 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में आशीष गौतम ने 61 रन, हर्ष राजपूत ने नाबाद 27 रन व सुयश सिंह ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विजय गौतम, सूर्य प्रकाश, आकाश जैन व विराज गुप्ता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफवव्द मैच आशीष गौतम को चुना गया।


