Saturday, June 27, 2026
HomeखेलKanpur : असद गाजी और शिवांश के दम पर पीएसी नर्सरी व...

Kanpur : असद गाजी और शिवांश के दम पर पीएसी नर्सरी व जीएम इलेवन की जीत

Kanpur। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर चल रहे स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए पहले मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने एनटीसी क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में जीएम इलेवन ने अजहर इलेवन को 10 रन से पराजित किया।

#kanpur

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एनटीसी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 92 रन बनाए। टीम की ओर से अंबर श्रीवास्तव ने 32 और कार्तिक ने 22 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। पीएसी नर्सरी की ओर से असद गाजी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएसी नर्सरी इलेवन ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में रितेश सिंह ने 35 और आयुष ने 18 रन की अहम पारी खेली, तो गेंदबाजी में एनटीसी की ओर से कृष्णा यादव ने दो विकेट चटकाए। शानदार गेंदबाजी के लिए असद गाजी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में जीएम इलेवन की टीम 15.3 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। मोहम्मद इब्राहिम ने 25 और शिवांश ने 15 रन का योगदान दिया। अजहर इलेवन की ओर से अर्यांश जायसवाल और आरव ने तीन-तीन विकेट झटके। 83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजहर इलेवन 17.5 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई।

आलोक पांडे ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। जीएम इलेवन की ओर से सुधांशु ने तीन और शिवांश ने दो विकेट लेकर टीम को 10 रन से जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवांश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...