Sunday, June 28, 2026
HomeखेलKanpur :आर्यन की धार, देवांश का दम; आदित्य और आरटी सर्विस विजयी

Kanpur :आर्यन की धार, देवांश का दम; आदित्य और आरटी सर्विस विजयी

Kanpur । संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग अंडर-19 के पहले डे-नाइट मैच आदित्य इलेवन ने बीसीए इलेवन को दो विकेट से मात दी। दूसरे मैच में आरटी सर्विस इलेवन ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार जेहरा इलेवन को नौ विकेट से हराया।

राहुल सप्रू मैदान पर पहले मैच में बीसीए इलेवन की पूरी टीम 16.4 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से वंश निगम ने 42 रन व हनुमान साहू ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन कनौजिया ने तीन, प्रखर दीक्षित, अखिलेश, ओम शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में आदित्य इलेवन ने 18.1 ओवर में आठ विकेट 98 रन बनाकर मैच जीता। जीत में विकास यादव ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शौर्य गुप्ता ने तीन, लकी कश्यप व अनंत ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन कनौजिया को चुना गया। दूसरे मैच में जेहरा इलेवन ने 18 ओवर में 127 रन बनाए।

टीम से विश्वास त्रिपाठी ने 49 रन व साहिल वर्मा ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देवांश व अक्षत ने तीन-तीन, दिव्यांश ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटी सर्विस इलेवन की बल्लेबाजी के दौरान मौसम खराब होने के चलते उसे 5 ओवर में 28 रन का लक्ष्य दिया गया,।

इसको उसने 5 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अचिंत्य ने नौ व आर्यन ने सात रन बनाए, तो गेंदबाजी में सारंग ने एक विकेट लिया। तीन विकेट लेने वाले देवांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...