Wednesday, October 7, 2026
HomeखेलKanpur : आर्यन जुयाल संभालेंगे यूपी रणजी टीम की कमान

Kanpur : आर्यन जुयाल संभालेंगे यूपी रणजी टीम की कमान

यूपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, रिंकू सिंह समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल
11 अक्टूबर से बिहार के खिलाफ उप्र करेगा अपने अभियान की शुरुआत
ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जायेंगे तीन रणजी मुकाबले

Kanpur । पिछले 20 वर्षों से खिताब का सपना संजोये उत्तर प्रदेश की रणजी टीम इस बार आर्यन जुयाल की कप्तानी में 11 अक्टूबर से बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिछले एक सप्ताह से जारी कैंप के बाद बुधवार को यूपीसीए ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

चयनित टीम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह समेत करन शर्मा, प्रशांतवीर, जीशान अंसारी, यश दयाल और कार्तिक त्यागी जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। टीम के कोच की कमान ज्ञानेंद्र पाण्डेय, राहुल सप्रू के हाथों में है, जिनसे इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस बार उत्तर प्रदेश को कुल सात मैचों में तीन मैच अपने घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने हैं।

जिसमें पहले चरण में दो तथा दूसरे चरण में एक मैच जनवरी में होगा। उप्र का पहला मैच बिहार के खिलाफ राजगिरी मैदान में 11 से 14 अक्टूबर तक खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा ग्रीन पार्क स्टेडियम में 18 से 21 अक्टूबर तक गोवा के खिलाफ होगा। तीसरा मैच पांडुचेरी के खिलाफ 26 से 29 अक्टूबर तक पांडुचेरी में तथा पहले चरण का अंतिम मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में 2 से 5 नवम्बर तक बड़ौदा के खिलाफ खेला जायेगा।

इसके बाद दूसरे चरण में उप्र का पांचवां मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ 17 से 21 जनवरी तक इंदौर में, छठवां जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 24 से 27 जनवरी तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में तथा आखिरी मैच नागपुर में 1 से 4 फरवरी तक विदर्भ के खिलाफ होगा।

यूपी रणजी टीमः आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांतवीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह और कार्तिक त्यागी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...