Thursday, May 28, 2026
HomeखेलKanpur : आर्यन और आदित्य के शतकों से गोल्डी मसाले व स्वास्तिक...

Kanpur : आर्यन और आदित्य के शतकों से गोल्डी मसाले व स्वास्तिक इंटरनेशनल की जीत

Kanpur।  कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में गोल्डी मसाले इलेवन ने पर्फ इलेवन को पांच रन से हराया। दूसरे मैच में स्वा​स्तिक इंटरनेशनल इलेवन ने सोलोवियर यूके इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया।

#kanpur

किदवईनगर ​​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आर्यन यादव के नाबाद 100 रन व युवराज यादव के नाबाद 59 रन की पारियां के दम पर गोल्डी मसाले इलेवन की टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। तो गेंदबाजी में पर्फ इलेवन की ओर से दिव्यां​श शुक्ला ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्फ इलेवन की पूरी टीम 24.3 ओवर में 169 रन पर ढ़ेर हो गई।

#kanpur

टीम से आदित्य राय ने 65 रन, वेदांश ने 52 रन व प्रखर प्रजापति ने 32 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में गोल्ड मसाले इलेवन की ओर से अब्दुल फजल ने तीन, अलीराज खान, तनय व गणेश पाल ने दो-दो और देवांश ने एक विकेट अपने नाम किया। शतकीय पारी खेलने वाले आर्यन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब दिया गया।

किदवईनगर ​​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में सोलोवियर यूके इलेवन ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से विराट साहनी ने नाबाद 128 रन, कृष सिंह ने 54 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष, यश पाल, अदविक सचान ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वा​स्तिक इंटरनेशनल इलेवन की टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में आदित्य शर्मा ने नाबाद 115 रन, आराध्य तिवारी ने 23 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में हर्ष और महेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। शतकीय पारी खेलने वाले आदित्य शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के ​खिताब से नवाजा गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...