Monday, June 29, 2026
HomeखेलKanpur : आर्यमान्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, आयुष की शानदार गेंदबाजी; जेहरा व...

Kanpur : आर्यमान्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, आयुष की शानदार गेंदबाजी; जेहरा व स्पार्क इंटरनेशनल विजयी

Kanpur । आरवीएस क्रिकेट एकेडमी कि कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में जेहरा इलेवन ने चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी को पांच रन से हराया। दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने सतगुरु एकादश को 21 रन से हराया।

#kanpur

सप्रू मैदान पर पहले मैच में जेहरा कन्सट्रक्शन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। आर्यमान्स पाण्डे ने 48, साहिल वर्मा ने 38 और सैयद अर्श अब्बास ने 22 रन बनाए। जवाब में चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। आदित्य गुप्ता ने 62 और प्रिन्स ने 31 रन बनाए। आर्यमान्स पाण्डे को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने चार विकेट पर 146 रन बनाए। राघव अवस्थी ने नाबाद 39, पृथ्वी ने 33 और आयुष पाण्डे ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सतगुरु एकादश की टीम नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। सचिन यादव ने 41 रन बनाए, जबकि स्पार्क इंटरनेशनल के शिवम यादव और आयुष पाण्डे ने तीन-तीन विकेट झटके। आयुष पाण्डे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...