Saturday, February 7, 2026
Homeखेल Kanpur : नेट क्रेशर ओपन प्राइजमनी टूर्नामेंट में आर्यमान और  उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव...

 Kanpur : नेट क्रेशर ओपन प्राइजमनी टूर्नामेंट में आर्यमान और  उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव विजेता 

Kanpur । कापुर बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में नेट क्रेशर ओपन प्राइजमनी टूर्नामेंट का मैनावती मार्ग श्रीराम कृपा स्टेट स्थित नेट क्रेशर बैडमिंटन एकेडमी में समापन हुआ। इसमें रविवार को अंडर-11, 13, 17 और 19 बालक व बालिका वर्ग सिंगल और डबल्स में फाइनल मैच खेले गए।
टूर्नामेंट के विजेताओं को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह, वाइस प्रेसीडेंट महीप सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दी​क्षित,रेफरी मनीष सिंहल, मो.इरशाद अहमद, पूजा खत्री, अमित खत्री, पूजा कपूर, अमित कपूर, राहुल शुक्ला आदि ने प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
परिणाम–अंडर-11 सिंगल बालक वर्ग में आर्यमान विजेता और बालिका वर्ग में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव
विजेता बनी।अंडर-13 सिंगल बालक वर्ग में नमन सोनकर विजेता और बालिका वर्ग में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव विजेता बनी।अंडर-17 सिंगल बालक वर्ग में आयुष कुमार विजेता और बालिका वर्ग में सा​म्बिका गुप्ता विजेता बनीं।
अंडर-19 सिंगल बालक वर्ग में आरव शर्मा विजेता और बालिका वर्ग में सा​म्बिका गुप्ता विजेता बनीं।अंडर-17 डबल्स बालक वर्ग में आरव शर्मा-आयुष कुमार विजेता और शार्दुल खत्री-कन्दर्प खत्री उपविजेता रहे।अंडर-19 डबल्स बालक वर्ग में आरव शर्मा-यश सिंह विजेता बने।
अंडर-17 डबल्स बालिका वर्ग में क्रीशा गुलराजानी-श्रीयांशी विजेता बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...