Tuesday, August 18, 2026
HomeखेलKanpur : अरुणिम का रोमांचक पंच, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur : अरुणिम का रोमांचक पंच, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur। आर्यनगर ​स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को अंडर-13 बालक व बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-13 बालक वर्ग में दिल्ली के अरुणिम अग्रवाल ने रोमांचक मुकाबले में पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती को पांच गेम के संघर्ष में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मंगलवार को मुख्य अतिथि बीना लवानिया के साथ यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक और सचिव अरुण बनर्जी मौजूद रहे। 19 अगस्त को अंडर-11 और अंडर-13 के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही अंडर-15 बालक-बालिका वर्ग के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले भी शुरू होंगे।

तीसरे दिन के परिणाम:::अंडर-13 वर्ग में दिल्ली के अरु​णिम ने प​श्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती पर 5-11, 13-11, 11-3, 9-11, 11-9 से जीत दर्ज की। अन्य क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल के अरिव दत्ता ने तमिलनाडु के एच. तनीष को 11-6, 15-13, 11-7 से हराया। राजदीप बिस्वास ने महाराष्ट्र के अधिराज चौहान को 11-4, 11-6, 13-11 से और जेम महालनाबिश ने पीएसपीबीए के रयान बोर्थाकुर को 11-7, 11-6, 10-12, 11-8 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में असम की दिविजा पॉल ने यूपी की पेहल गुप्ता को 11-8, 6-11, 11-9, 13-11 से मात दी। महाराष्ट्र की महिका सुस्वीरकर ने अपनी ही राज्य की केशिका पुरकर को पांच गेम में 8-11, 11-4, 7-11, 11-6, 11-8 से हराया। असम की ईशानी गोगोई ने प​श्चिम बंगाल की आराध्या डे सरकार को 11-4, 11-8, 11-3 और दिल्ली की ख्याति पांडे ने यूपी की अनिष्का गुप्ता को 11-9, 11-8, 11-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...