Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में अरुण पाठक की महिला पुलिस अधिकारी से हुई...

Kanpur : ग्रीनपार्क में अरुण पाठक की महिला पुलिस अधिकारी से हुई झड़प

डील कर चुकी हूं कहने के बाद एमएलसी भड़के, महापौर व अन्य भाजपाइयों ने मामला कराया शांत,देखे वीडियो

 

 

Kanpur । रविवार को सिंदूर कप का हिस्सा बनने ग्रीनपार्क पहुंचे एमएलसी अरुण पाठक की विजिटर गैलरी स्टैंड के पास पुलिस की दो महिला अधिकारियों से तीखी झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मी के हथियार ले जाने को लेकर शुरू हुई झड़प के बीच एक महिला अधिकारी ने कहा कि रुक जाओ, इनको डील कर चुकी हूं।

#kanpur

यह कहते ही एमएलसी अरुण पाठक भड़क गए और बार-बार डील के बारे में पूछते रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद पहुंची महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।

 

ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑपरेशन सिंदूर कप के तहत रविवार शाम सांसद व सेना एकादश के बीच मैच होना था। बारिश के कारण बाधित मैच का हिस्सा बनने एमएलसी अरुण पाठक पहुंचे थे। वे अपने गनर और सहयोगियों के साथ जैसे ही विजिटर गैलरी स्टैंड पहुंचे तो सुरक्षा में तैनात एक एसीपी ने रोक लिया। उन्होंने गनर को अंदर जाने से मना कर दिया।

 

 

 

 

यह देख एमएलसी कारण पूछने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कार्बाइन को स्टेडियम के अंदर ले जाने पर रोका है। इसको लेकर कुछ बहस हुई। तभी एसीपी गनर से उसका नाम व बैच नंबर पूछने लगी। यह सुनते ही एमएलसी अरुण पाठक भड़क गए और कहा कि यह मेरा मातहत है, इसके बारे में जो पूछना है, हमसे पूछो। अभी बहस चल रही थी कि एक अचानक एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा एसीपी और एमएलसी के बीच खड़ी हो गई।

 

 

 

 

महिला अधिकारी ने कहा कि रुक जाओ, शांत रहो, इनको पहले भी एक बार डील कर चुकी हूं। यह सुनते ही एमएलसी भड़क उठे और कहा कि डील का क्या मतलब है। मैं क्या कोई डीलर हूं। इस बात को लेकर पुलिस अधिकारी और एमएलसी के बीच तीखी झड़प हुई। भाजपा पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।

 

 

 

 

लेकिन, थोड़ी देर बाद स्टैंड के बाहर फिर आमने-सामने होने पर बहस शुरू हो गई, तब महापौर ने भी बीचबचाव का प्रयास किया। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि महिला अधिकारी के बयान से आहत हूं। वह मुझे डीलर बताकर डील करने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...