Kanpur । स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में अरुण अवस्थी इलेवन ने एमएल भटनागर इलेवन को 43 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही अरुण अवस्थी इलेवन की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में अरुण अवस्थी इलेवन ने ने 34.2 ओवर में 176 रन बनाए। टीम से कान्हा भाटिया ने 33, वीर सिंह ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में केशव द्विवेदी ने तीन, ईशु सचान ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएल भटनागर इलेवन की पूरी टीम 29.1 ओवर में 133 रन पर ढ़ेर हो गई।
टीम से शौर्य उपाध्याय ने 72 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में मो. हन्जला ने दो व माधव गुप्ता ने एक विकेट अपने नाम किया।


