Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में अरुण अवस्थी इलेवन ने भोला सिंह इलेवन को 113 रन से मात दी। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में अरुण अवस्थी इलेवन ने 32.3 ओवर में 234 रन बनाए।
टीम से वीर सिंह ने 55, अभिनव कुमार पाठक ने 53 रन, कान्हा भाटिया ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनव त्रिपाठी ने चार, दक्षराज प्रजापति ने तीन को आउट किया। जवाब में भोला सिंह इलेवन ने 27.3 ओवर में 121 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। टीम से अमरेंद्र ने 53 रन, वैदिक दीक्षित ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता, कौशिक सिंह तीन-तीन, अनंत कुमार सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए।


