Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलKanpur : फाइनल में भिड़ेंगे आर्मी स्कूल-ए और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए

Kanpur : फाइनल में भिड़ेंगे आर्मी स्कूल-ए और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए

Kanpur।  बर्रा-2 ​स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में चल रही अंतर स्कूल 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को लीग और सेमीफाइनल मैच खेले गए। दूसरे दिन अ​धिक जीत के साथ आर्मी स्कूल कैंट-ए और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur

इससे पहले दूसरे दिन पहले मैच में आर्मी स्कूल-ए ने पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-बी टीम को 1-0 से मात दी। दूसरे मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए टीम ने कैंट बोर्ड छावनी को 1-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में आर्मी स्कूल-ए टीम ने कैंट बोर्ड को संघषपूर्ण मुकाबले में 1-0 से हराया। चौथे मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-बी टीम ने डीपीएस-बी टीम को 1-0 से मात दी। डीपीएस-ए ने पूर्णचंद्र-ए टीम के बीच हॉफ टाइम तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा।

इसके बाद दूसरे हॉफ में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए टीम की ओर से माधव के पास पर सिद्धार्थ ने बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को 1-0 से विजयी बनाया। गुरुवार को सुबह आठ बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!