Kanpur । टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 (टीसीपीएल-2) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जीएनके वॉरियर्स ने कश्ती स्ट्राइकर को सात विकेट से पराजित किया। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में खेले गए मुकाबले में कश्ती स्ट्राइकर ने 14.3 ओवर में 134 रन बनाए।
टीम की ओर से शिवम सेठ ने 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व वैभव ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा सविता ने व राघवेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएनके वॉरियर्स की पूरी टीम 7.1 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में अर्जुन सिंह ने 67 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व संदीप सिंह ने 31 व शिवम शर्मा ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मोहित गुप्ता ने दो और अनिमेश गुप्ता ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्जुन सिंह को चुना गया।


