Kanpur। कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में मंगलवार को एसएनके इलेवन ने मेप्लवुड इलेवन को नौ रन से पराजित किया। दूसरे मैच में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने सोलोवियर इलेवन को रोमांचक मैच में एक रन से हराया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसएनके इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। टीम से प्रत्युष ने 47 रन, रेयांश पाल ने 44 रन, अंश यादव ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में इबाद खान ने चार, आदर्श, नयन सिंह ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेप्लवुड इलेवन की 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन ही बना सकी। टीम से श्रेयांश और निशांत पाल ने 44-44 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में वंश, वेदांत ने एक-एक विकेट लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच रेयांश पाल को चुना गया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने 25 ओवर में 194 रन बनाए। टीम से अरजीत ने 82 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरुष ने तीन, यश कटियार, प्रांजुल गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोलोवियर इलेवन की टीम 25 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन ही बना सकी।
टीम से कृष सिंह ने 86 रन, अब्दुल अहद ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश राय ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अरजीत को यूपी अंडर-19 व 23 वुमंस टीम की खिलाड़ी क्षमा सिंह, अनूपम राजपूत, रिमझिम, दिव्या व आर्या ने दिया।


