Sunday, March 22, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर की अर्चना को उप्र सीनियर महिला वनडे टीम की...

Kanpur : कानपुर की अर्चना को उप्र सीनियर महिला वनडे टीम की कमान

राजकोट में होने वाली ट्रॉफी के लिए कानपुर व लखनऊ की चार-चार खिलाड़ियों को मिली जगह

Kanpur । राजकोट में छह से 28 फरवरी तक होने वाले बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कमान कानपुर की अर्चना देवी को सौंपी गयी है। एलीट ग्रुप ए में शामिल उप्र का पहला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ खेला जायेगा।

प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को यूपीसीए ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें कानपुर की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा चार खिलाड़ी स्टेण्ड बाई में भी रखी गयी हैं। टीम की हेड कोच भावना व एसिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी शैफाली साहू को सौंपी गयी है।

चयनित टीमः अर्चना देवी (कप्तान), तृप्ति सिंह, एकता सिंह, गरिमा यादव (चारों कानपुर), वर्निका (उपकप्तान), निशु चौधरी (दोनों सहारनपुर), सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, आरजू सिंह, संध्या छेत्री (चारों लखनऊ), मुस्कान मलिक (अलीगढ़), सोनम यादव (फिरोजाबाद), निशी कश्यप (मुरादाबाद), अंजलि सिंह, रमा कुशवाहा, संपदा दीक्षित (तीनों आगरा), अंशु तिवारी (फैजाबाद), खुशी त्यागी (गाजियाबाद), श्रद्धा तिवारी (सुल्तानपुर), मीनू यादव (जीबी नगर)।

स्टेण्ड बाईः अरोमा त्यागी (लखनऊ), शोभा देवी (बांदा), मनीषा चौधरी (सहारनपुर), भारती शर्मा (बुलंदशहर)।
भावना (हेड कोच), शैफाली साहू (एसिस्टेंट कोच), सुचि कौशिक (एस एंड एस कोच), गायत्री अग्रवाल (मैनेजर), मीनू नागर (फिजियो), सौम्या सिंह (एनेलिस्ट)।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...