Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता के आवेदन शुरू

Kanpur : प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता के आवेदन शुरू

 

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन कल्याणपुर ​स्थित गीता देवी क्रिकेट एकेडमी ​स्थित मंटोरा मैदान पर होगा। आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल केसीए से पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।

इसमें वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2007 या उसके बाद की है। प्रतियोगिता के आवेदन पत्र 6 मई से 15 मई तक केसीए कार्यालय चुन्नीगंज, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी कल्याणपुर और गीता कैफे, गीता नगर क्रॉसिंग से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के या अ​धिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9044564652 पर संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!