Kanpur। कोयलानगर स्थित गुरु हरराय स्कूल में आयोजित तीन गुणा तीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को एपेक्स बॉलर्स ने और चिंटल्स यूथ का ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीते। बुधवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
दूसरे दिन के पहले मैच में सब जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस ने चिंटल्स मिनी को 4-1, सीएसजेएमयू सब जूनियर ने वीएसईसी बॉयज को 10-2 से हराया। टीम वॉरियर ने अल्फा स्क्वॉड को 3-2 से मात देकर करीबी जीत हासिल की। युवा वर्ग में एपेक्स बॉलर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए स्विश स्क्वॉड को 17-2 और बाद में रिम रीपर्स को 8-3 से पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
स्ट्रीट बॉलर ने बॉलर्स को 8-7 से शिकस्त दी, जबकि सेंट फ्रांसिस यूथ-2 ने ब्लैक बॉलर्स को 7-6 से हराया। चिंटल्स यूथ ने पहले स्लैम डंकर्स को 14-2 से हराया और फिर बेहद रोमांचक मुकाबले में ट्रिपल थ्रेट-01 को 9-8 से मात दी। क्लच स्क्वॉड ने एसएआरएस को 4-0 और रिम रॉकर्स ने सीएसजेएमयू यूथ को 4-3 से पराजित किया।
इसी प्रकार से पिंक बॉलर्स ने डिस्ट्रॉयर को 8-7, फेलियर्स ने फीनिक्स को 10-6, एनजीआर ने फ्लेयर-एक्स को 3-2 और फ्रॉस्ट कोल्ड ने हंटर्स स्क्वॉड को 12-6 से हराया।
हॉरिबल हूपर्स ने गुड यार को 5-4 से, द स्लेयर्स ने बॉलर्स को 3-0 और द स्विश विजार्ड्स ने ब्लैक बॉलर्स को 8-2 से पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास द्विवेदी, सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ क्षेत्र के महासचिव कमल किशोर यादव, ताइक्वांडो कोच लल्ली यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


