Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : अनुज श्रीवास्त्री ने जीता फिडे रेटेड शतरंज खिताब

Kanpur : अनुज श्रीवास्त्री ने जीता फिडे रेटेड शतरंज खिताब

Kanpur । आईआईटी चेस क्लब, एसबीआई-जीआईसी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप हुई। इसमें देशभर से आए अंतरराष्ट्रीय मास्टर, फिडे मास्टर और युवा शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्त्री चैंपियन और उत्तर प्रदेश के अर्जुन अग्रवाल उपचैंपियन बने।

आईआईटी परिसर में हुई चैंपियनशिप में मुख्य वर्ग में इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवास्त्री (मध्य प्रदेश) ने 8 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी अपने नाम की। उत्तर प्रदेश के अर्जुन अग्रवाल ने भी 8 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल कर 25 हजार रुपये और ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान पर इंटरनेशनल मास्टर आर्यन वर्मा (दिल्ली) रहे, जिन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। चौथे स्थान पर आईएम आदित्य धिंगरा (हरियाणा) और पांचवें स्थान पर आईएम दिनेश के. शर्मा रहे।
विभिन्न वर्गों में विजेता

1600 से 1799 रेटिंग वर्ग में शिवाय सिंह विजेता रहे, जबकि 1400 से 1599 रेटिंग वर्ग में शशांक श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। अनरेटेड वर्ग में शिवांशु यादव प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में बालगोविंद अवस्थी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में डब्ल्यूएफएम साची जैन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्चिता अग्रवाल और शाओनी मुखर्जी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। आईआईटी कानपुर वर्ग में पाती स्पंदन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अक्षिता तिवारी को विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के प्रतीक सेन ने विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, आनंद सिंह, कविता पटेल, आदित्य द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, पवित्र निगम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...