खिताब की तैयारी तेज, सभी छह फ्रेंचाइजियों ने कोचिंग स्टाफ को अंतिम रूप दिया।
Kanpur। चौथे सीजन के लिए गौर गोरखपुर लायंस ने मुख्य और गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी अंकित सिंह राजपूत को दी है। बल्लेबाजी कोच मुमताज कादिर और फील्डिंग कोच मनु कुमार को बनाया गया। कानपुर सुपर स्टार ने ज्ञानेंद्र पांडेय को मेंटोर और अभिनव दीक्षित को फील्डिंग कोच बनाया। काशी रुद्राश ने ध्रुव सिंह को मुख्य कोच, बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी उबैद कमाल, फील्डिंग कोच जावेद अनवर को बनाया।

लखनऊ फाल्कंस ने आशीष जैदी को गेंदबाजी, उमंग शर्मा को बल्लेबाजी और सौरभ दुबे को फील्डिंग कोच बनाया। वहीं, मेरठ मैवेरिक्स ने अरविंद कपूर को मेंटोर, उत्कर्ष चंद्रा को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी। नोएडा सुपर किंग्स ने मो. आमिर को बल्लेबाजी, कपिल पांडेय को गेंदबाजी कोच बनाया।


