Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को पहले मैच में तिलक सोसायटी ने केस्को को 111 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में एसएस क्रिकेट क्लब ने जेडी क्लब को चार विकेट से हराया।
श्यामनगर स्थित पीएसी-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में तिलक सोसायटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाए। टीम की ओर से अंजुल मिश्रा ने 155 रन की शानदार शतकीय पारी खेली व सौरभ साहू ने 50 व आकाश जैन ने 34 रनों का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में मयूर तिवारी व बलराम को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में केस्को की पूरी टीम 34.1 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हशमत हुसैन ने 40, प्रसांत ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश जैन ने चार, सुयश सिन्हा ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अंजुल मिश्रा को चुना गया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर दूसरे मैच में जेडी क्लब ने 36.2 ओवर में 197 रन बनाए। टीम की ओर से सलमान ने 60, अमन राजपूत ने 42 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लक्ष्य ने तीन, अमन यादव व प्रांजुल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब ने 35.3 ओवर में छह विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सत्यम यादव ने 53, अर्जुन गुप्ता ने 37 व अरुण राय ने 37 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में सूरज यादव ने तीन, नीरज शाक्य ने दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच सूरज यादव को चुना गया।

