Monday, June 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : जानलेवा चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा, कई बाजारों में...

Kanpur : जानलेवा चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा, कई बाजारों में एक साथ छापेमारी

Kanpur । प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे बेचे जा रहे जानलेवा चाइनीज और नायलॉन मांझे के खिलाफ कानपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में विशेष टीम ने शहर के कई संदिग्ध ठिकानों और बाजारों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा, गोले और चरखियां बरामद कर सीज कर दी गईं।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ दुकानदार सरकारी प्रतिबंध और आदेशों की अनदेखी कर चोरी-छिपे चाइनीज मांझे का भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न इलाकों में दबिश दी। कई दुकानों से प्रतिबंधित मांझा बरामद होने पर उसे कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि नायलॉन और चाइनीज मांझा आम लोगों के लिए गंभीर खतरा है। हर वर्ष इसके कारण बाइक सवारों, राहगीरों और मासूम बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पक्षी भी इसकी चपेट में आकर घायल होते हैं या जान गंवा देते हैं। ऐसे में इस अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

पुलिस ने सभी पतंग और मांझा विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी के पास प्रतिबंधित मांझे का भंडारण, बिक्री या सप्लाई करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...