मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अनिल श्रीवास्तव ने चंडीगढ़ में बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक
खेल

Kanpur : अनिल श्रीवास्तव ने चंडीगढ़ में बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Akash Chaudhary

Kanpur । पांचवीं आल इंडिया अग्रसेन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित हुई चैंपियनशिप में शहर के अनिल श्रीवास्तव ने पुरुष एकल वर्ग और मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

देश के शीर्ष मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार अनिल ने प्रतियोगिता के एकल वर्ग में दिल्ली के आशीष चड्ढा को 19-21, 21-14 21-13 और मिश्रित वर्ग में गीता महाजन के साथ खेलते हुए पश्चिम बंगाल के सनीश और शैला की जोड़ी को 15-21, 17-21 से हराकर दो स्वर्ण पदक जीते।