Friday, March 20, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-15 शतरंज चयन में अनन्या अवस्थी अव्वल

Kanpur : अंडर-15 शतरंज चयन में अनन्या अवस्थी अव्वल

Kanpur । कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में गोविंद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा में अंडर-15 बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई।
प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और चार राउंड तक मुकाबले खेले गए।

कड़े मुकाबले में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवईनगर की अनन्या अवस्थी ने 3.5 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर विजेता बनी। तो मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वास्तिका कुमारी 3 अंकों के साथ उपविजेता रहीं। जबकि बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा ने 3 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और वीरेंद्र स्वरूप जाजमऊ की कनिषा ने 2.5
अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में नन्हीं प्रतिभा अक्षिता तिवारी (5 वर्ष) ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

चयनित चारों खिलाड़ी अब अंडर-15 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। समापन अवसर पर मुख्य आर्बिटर बाल गोविंद अवस्थी
ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रवेश शुल्क और यात्रा व्यय
एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 24-25 मार्च को डीपीएस सीतापुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित कर दी गई है। नई तिथि घोषित होने पर सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...