Wednesday, March 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : माघ मेले में भटका बुजुर्ग, जीआरपी ने कराया घर वापसी

Kanpur : माघ मेले में भटका बुजुर्ग, जीआरपी ने कराया घर वापसी

Kanpur । उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को माघ मेले के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अपने परिवार से बिछड़कर अकेले घूम रहे 70 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव को जीआरपी ने सुरक्षित घर पहुँचाया, जिससे परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक उठे।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम माघ मेले की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालयों में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1/10 पर एक बुजुर्ग काफी देर तक अकेले और परेशान नजर आए। पुलिस ने उनसे प्यार से पूछताछ की। उन्होंने स्वयं को सीतापुर के पुरवा सिकंदरपुर निवासी श्रीकृष्ण यादव बताया और बताया कि प्रयागराज माघ मेले में स्नान करने के लिए निकले थे, लेकिन सफर के दौरान परिवार से बिछड़ गए।

जीआरपी ने बुजुर्ग को थाने लाकर उन्हें खाना-पीना कराया और आश्वस्त किया। तत्पश्चात पुलिस ने उनके पुत्र अनिल कुमार से संपर्क किया और पिता के सुरक्षित होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन कानपुर सेंट्रल पहुँचे। कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने जीआरपी की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए टीम का धन्यवाद किया। इस नेक कार्य को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, मुकुंद लाल, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हरिपाल यादव, बैश खान, सुहैल खान, रमेश सोनकर, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, दीपक यादव और बलवंत चौधरी शामिल रहे।

इस तरह ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने माघ मेले की भीड़ में खोए हुए बुजुर्ग को घर लौटाकर न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान लौटाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...