Saturday, July 11, 2026
HomeखेलKanpur : अमोल इलेवन ने जीता संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग का खिताब

Kanpur : अमोल इलेवन ने जीता संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग का खिताब

शाश्वत और क्षितिज की दमदार बल्लेबाजी, अखिलेश निषाद बने फाइनल के हीरो

 

Kanpur। आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अमोल इलेवन ने आदित्य इलेवन को छह रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत में शाश्वत बंदोह और क्षितिज तिवारी की शानदार बल्लेबाजी टीम की जीत की आधार बनी।

सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमोल इलेवन ने 19.1 ओवर में 134 रन बनाए। शाश्वत बंदोह ने 41 और क्षितिज तिवारी ने 40 रन की पारी खेली, तो अखिलेश निषाद ने पांच विकेट और आर्यन कनौजिया ने दो विकेट लिए। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

प्रबलजीत यादव 47 और विकास यादव 46 ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अमोल इलेवन की ओर से उमेश वर्मा और यश यादव ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। फाइनल के बाद केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता अमोल एकादश को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए, जबकि उपविजेता टीम को शुक्लागंज-गंगाघाट नगर पालिका की चेयरमैन कौमुदी पांडे ने सम्मानित किया।

फाइनल के मैन ऑफ द मैच अखिलेश निषाद रहे। प्रतियोगिता में आदित्य गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आर्यन कनौजिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, क्षितिज तिवारी को चतुर्मुखी खिलाड़ी, युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और शिवम शर्मा को सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार मिला। समारोह में पूर्व रणजी खिलाड़ी इंदर पाल सिंह, संदीप पांडे समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...