Wednesday, July 1, 2026
HomeखेलKanpur : सेमीफाइनल जीत अमोल और आदित्य ने फाइनल का टिकट कराया...

Kanpur : सेमीफाइनल जीत अमोल और आदित्य ने फाइनल का टिकट कराया पक्का

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सप्रू मैदान पर खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में अमोल एकादश और आदित्य एकादशने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

#kanpur

पहले सेमीफाइनल में अमोल एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। शाश्वत बंदोह ने 37, ब्रजेश ने 26, क्षितिज तिवारी और सैयद अयान ने 22-22 रन का योगदान दिया। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से आकाश कुमार राठौर ने दो, जबकि अनिमेष मेहरोत्रा ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। आदित्य गुप्ता ने 85 और शिवा राजपूत ने 17 रन बनाए। अमोल एकादश के लिए सैयद अयान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि क्षितिज तिवारी ने 2 विकेट लिए। अमोल एकादश ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सैयद अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूर्व रणजी खिलाड़ी कपिल पांडे और राहुल सप्रू ने पुरस्कार प्रदान किया।दूसरे सेमीफाइनल में पटेल प्रॉपर्टीज ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। आकाश त्रिवेदी ने 53 और सत्यम यादव ने 24 रन की पारी खेली। आदित्य एकादश की ओर से आर्यन कनौजिया ने 3, जबकि आदित्य अवस्थी और शिवम कुमार शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में आदित्य एकादश ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाते हुए मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। अव्यक्त पांडे ने 43, शिवम कुमार शर्मा ने 35, प्रबलजीत यादव ने 27 और शिवांश ने 20 रन बनाए। पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से माधव गुप्ता ने दो तथा पंकज ने एक विकेट लिया।

उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवम कुमार शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।अब प्रतियोगिता के फाइनल में अमोल एकादश और आदित्य किचन गैलरी के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...