Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : एलिशा बनी सर्वश्रेष्ठ धाविका

Kanpur : एलिशा बनी सर्वश्रेष्ठ धाविका

Kanpur । ब्रह्मानंद कालेज के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसका शुभारंभ यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में 800 मी. बालक दौड़ में दिव्यांश सिंह, बालिका में एलिशा ने 200, 400 और 800 मी. दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में निखिल कुमार एवं अभय कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

ट्रिपल जंप में शिवम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम यादव को डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान मिला। हैमर थ्रो में उपमा बाजपेई ने बाजी मारी, डिस्कस थ्रो में प्रिया कश्यप को प्रथम स्थान मिला। ऊंची कूद में अमिशा ने अधिकतम ऊंचाई प्राप्त की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी, उप प्राचार्य प्रो. नवनीत मिश्र, क्रीड़ाध्यक्ष प्रो. रूमी, संयोजक प्रो. सुनील सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी कैप्टन अंजन कुमार शामिल रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...