Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित स्पार्क सीपीएल सीजन-3 के दूसरे सेमीफाइनल में कलावती सुपर किंग्स इलेवन ने एसवीएएस इलेवन को 19 रन से हराकर फाइनल में जगह बनायी। अब फाइनल में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन के साथ मुकाबला खेला जाएगा।

मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कलावती सुपर किंग्स इलेवन की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाए। टीम से विशाल यादव ने नाबाद 86 व अक्षत अवस्थी ने 80 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में राघव ने तीन, युवराज यादव ने दो को आउट किया। जवाब में एसवीएएस इलेवन की पूरी टीम 38.3 ओवर में 220 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से सुयश ने 35, वीरआदित्य सिंह ने 33, आदित्य दुबे ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में अनंत कुमार व अक्षत अवस्थी ने तीन-तीन, सोम कटियार ने दो को आउट किया।
प्लेयर ऑफ द मैच अक्षत अवस्थी को चुना गया।


