Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : आकाश जैन की घातक गेंदबाजी, केएन टाइटंस ने आठ विकेट...

Kanpur : आकाश जैन की घातक गेंदबाजी, केएन टाइटंस ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में केएन टाइटंस ने पैरामाउंट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में पैरामाउंट क्लब की पूरी टीम केएन टाइटंस की घातक गेंदबाजी के आगे 25.1 ओवर में 107 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से अनंत गुप्ता ने सर्वाधिक 44 रन व शिवम व हरिअनंत ने 17-17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश जैन ने पांच, विष्णु ने तीन और सतीश यादव ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएन टाइटंस ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में सम्राट सिंह ने 42 रन, युवान ने नाबाद 41 रन बनाकर मैच जीता, तो गेंदबाजी में अनंत गुप्ता ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच आकाश जैन को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!