Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : अहमद अली ख़ान तालिब बने यूपी टी-20 टीम के प्रशासनिक...

Kanpur : अहमद अली ख़ान तालिब बने यूपी टी-20 टीम के प्रशासनिक मैनेजर

Kanpur । बीसीसीआई की ओर से आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का प्रशासनिक मैनेजर हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया समिति के संयोजक अहमद अली ख़ान (तालिब) को नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही है।

करीब चार दशकों से क्रिकेट से जुड़े श्री खान प्रदेश की विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहे हैं। विशेष तौर पर कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाते आए हैं। क्रिकेट के प्रति उनके लंबे अनुभव और समर्पण को देखते हुए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!