Wednesday, February 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : पीएसआईटी में छात्र की मौत के बाद प्रबंधन झुका,...

Kanpur : पीएसआईटी में छात्र की मौत के बाद प्रबंधन झुका, मांगें मानीं

मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा और फीस वापसी का फैसला

 

Kanpur । पीएसआईटी में बीसीए छात्र प्रखर सिंह की दर्दनाक मौत के बाद भड़के छात्र आंदोलन और परिजनों के विरोध के आगे आखिरकार कॉलेज प्रबंधन को झुकना पड़ा। छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए प्रबंधन ने मुआवजा देने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कई सख्त नियमों में ढील देने का लिखित आश्वासन दिया है। इस निर्णय के बाद परिसर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

#kanpur

घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी। कॉलेज प्रबंधन ने मृतक छात्र प्रखर सिंह के माता-पिता को उचित आर्थिक मुआवजा देने और छात्र की पूरी जमा फीस वापस करने की घोषणा की है। साथ ही घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद लापरवाह सुरक्षा कर्मियों और संबंधित स्टाफ के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया गया है।

छात्रों की लंबे समय से चली आ रही अटेंडेंस से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए नियमों में भी राहत दी गई है। अब 75 प्रतिशत उपस्थिति के कड़े नियम में सीटी (CT), पीयू (PU) और सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान कुछ नरमी बरती जाएगी। इसके अलावा किसी एक लेक्चर में देरी से आने पर पूरे दिन की अनुपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी, बल्कि केवल उसी पीरियड की गैरहाजिरी लगेगी। अटेंडेंस से संबंधित सिक्योरिटी डिपॉजिट को भी फिलहाल माफ कर दिया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी किए हैं। छात्रों के आने-जाने के समय परिसर में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। गेट नंबर सात को छोड़कर छात्रों के लिए अन्य सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिससे आवागमन में सुविधा होगी।
इसके अलावा लाइब्रेरी का समय अब छात्र और छात्राओं के लिए समान कर दिया गया है।

परिसर में जल्द ही एक मनोवैज्ञानिक काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी, ताकि छात्रों को मानसिक सहयोग मिल सके। कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इन घोषणाओं के बाद छात्रों और परिजनों में कुछ राहत का माहौल है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...