Tuesday, March 10, 2026
HomeखेलKanpur : क्रिकेट पिच के बाद अब शादी के मंडप में उतरेंगे...

Kanpur : क्रिकेट पिच के बाद अब शादी के मंडप में उतरेंगे कुलदीप यादव

सीएम योगी को दिया न्योता, 14 मार्च को मंसूरी मैं करेंगे शादी 

Kanpur । टी-20 विश्वकप विजेता टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की मित्र वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कानपुर स्थित जाजमऊ में रहने वाले कुलदीप अपनी शादी मसूरी में कर रहे हैं। जहां दोनों लोग परिवार के साथ कुछ करीबी मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।

#kanpur

वहीं शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण पत्र भेंट किया। गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में अपनी मित्र वंशिका के साथ सगाई की थी।

पहले उनकी शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन भारतीय टीम के लगातार मैचों और टी-20 विश्वकप में चयन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ाकर मार्च कर दी गई। अब 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह समारोह संपन्न होगा। विवाह के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन आयोजित किया जायेगा। जहां कई बड़े खिलाड़ी, बीसीसीआई, यूपीसीए, लखनऊ और कानपुर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...