बॉक्सिंग में नन्हों के मुक्के पड़े भारी, थ्रोबॉल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kanpur। कानपुर ओलंपिक संघ व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बेबी गेम्स-2026 के चौथे दिन गुरुवार को नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्गों में बच्चों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

पावरलिफ्टिंग में 3 से 4 वर्ष के बालक वर्ग में 10.1 से 15 किग्रा भार वर्ग में अद्विक द्विवेदी ने स्वर्ण जीता। 15.1 से 20 किग्रा में आरिश खान प्रथम और अनंत अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। 20 किग्रा से अधिक में शिवांश शर्मा विजेता बने। 4 से 6 वर्ष वर्ग में अन्मय द्विवेदी, अक्षत सिंह कुशवाहा और हसन नाजिर ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

6 से 8 वर्ष में अर्णव राजपूत, क्रिस यादव और शौनक दीक्षित विजेता रहे। बॉक्सिंग में आराध्या, माहेनूर, उत्कर्षा, लावान्स, प्रनव, रतन, अनिका सिंह, दिव्यांशी, अलिस्बा, सात्विक श्रीवास्तव और तेजस समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं थ्रोबॉल में 3 से 4 वर्ष मिश्रित वर्ग में विद्वान धीमान ने स्वर्ण, आदव गौतम ने रजत और नायशा ने कांस्य पदक हासिल किया।
4 से 6 वर्ष टीम वर्ग में रिदिस रस्तोगी, जान्हवी, दैविक दीक्षित और नियति गुप्ता की टीम विजेता रही। 6 से 8 वर्ष वर्ग में अनाया ने स्वर्ण पदक जीता।


